भीलवाड़ा: मोड का निंबाहेड़ा में देवनारायण मंदिर की सराय में पट्टियां उतारते समय मजदूर पर पट्टी टूटकर गिरी, मजदूर गंभीर घायल
आसींद थाना क्षेत्र के मोड का निंबाहेड़ा में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे देवनारायण मंदिर की सराय में पट्टियां उतारते वक्त एक पट्टी टूट कर मजदूर पर गिर गई।हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।