भीलवाड़ा: धार्मिक आयोजनों में अश्लील डांस के खिलाफ संगीत संस्थान का विरोध, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
श्री संगीत संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर धार्मिक आयोजनों में हो रहे अश्लील डांस के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। संस्थान से जुड़े भजन कलाकारों व समाजसेवियों ने इस मौके पर ज़ोरदार विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से मांग की कि ऐसे आयोजनों में अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई की जाए।