कोंडागांव: बुनागांव के छात्र ओमप्रकाश नेताम का IIT कानपुर में चयन, आदिवासी समाज ने दी आर्थिक सहायता और शुभकामनाएं
शनिवार को सर्व आदिवासी समाज जिला कोंडागांव ने आदिवासी विश्राम गृह भवन में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, समाज ने ग्राम बुनागांव के छात्र ओमप्रकाश नेताम, जिन्होंने 2024 में IIT कानपुर में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें सम्मानित किया। ओमप्रकाश नेताम पिता तिजुराम नेताम ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।