जांजगीर: जांजगीर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस ने की रेड, ₹4.50 लाख के पटाखे जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने जांजगीर के वार्ड क्रमांक 20 में छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त पटाखों का वजन 1 क्विंटल 60 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये है।