शनिवार अपराह्न 3 बजे चानन प्रखंड के मननपुर बाजार में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. जिसमें संगठन सृजन अभियान लखीसराय प्रभारी सबीना सफीक मुख्य रूप से शामिल हुई. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव पंचायत स्तर पर सक्रिय होने और लोगों के बीच काम करने की अपील की गई.