🔷 सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा 🔷
बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष, उप मिशन सह विकास आयुक्त, बिहार श्री मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री इफ्तिखार अहमद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
📌 समीक्षा के दौरान प्रमुख निर्देश—
🔹 पूर्व से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति के कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश।
🔹 नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्य 31 मार्च 2027 तक पूर्ण कराने पर जोर।
🔹 विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्यों का चिन्हांकन।
🔹 साफ-सफाई, मरम्मति, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान।
🔹 विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड, शौचालय आदि के अनुरक्षण के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वर्ग-कक्ष एवं भवन निर्माण।
🔹 स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, आवश्यक मरम्मति एवं मरीजों के अनुकूल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता।
🔹 कार्यों की नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण एवं प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश।
🔹 संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण स्थापित कर कार्यों में अनावश्यक विलंब रोकने पर जोर।
🔹 कायाकल्प पोर्टल पर कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अद्यतन करने एवं भौतिक- वित्तीय प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश।
🗓️ प्रत्येक मंगलवार अपराह्न 05 बजे अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसके लिए जिलों को अद्यतन प्रगति के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया।
✨ सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं को बेहतर, स्वच्छ, उपयोगी और क्रियाशील बनाना तथा आवश्यकता के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है।
📍 जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा अभियान के तहत चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा उनकी नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #GoodGovernance #BiharDevelopment #AurangabadBihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar