घाटीगांव: डेढ़ महीने पहले हुए सड़क हादसे का दुखद अंत, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
ग्वालियर के बेलगढ़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 9 बजे एक सड़क हादसे में घायल युवक की मौत की जानकारी सामने आई। युवक को 18 मई की रात पैता की पुलिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।