राघोगढ़: मुख्यमंत्री ने ली प्रदेश में वर्षा की स्थिति और बाढ़ संबंधी समीक्षा बैठक, NIC कक्ष गुना में एसपी डीएम अधिकारी रहे मौजूद
Raghogarh, Guna | Jul 29, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 29 जुलाई को प्रदेश में वर्षा की स्थिति और बाढ़ संबंधी प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक ली। गुना एनआईसी कक्ष में डीएम सत्येंद्र सिंह, एसपी एसके सिन्हा एवं जिलाधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करें बांधों के गेट खोलने से पहले सूचना दें। बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करने सहित अन्य निर्देश दिए।