नावानगर: नावानगर में दो अलग घटनाओं में दो की मौत, पेड़ गिरने से वृद्ध और सर्पदंश से एक अन्य की मृत्यु
नावानगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पहली घटना नावानगर गांव की है, जहां तेज आंधी-तूफान के दौरान एक पेड़ गिरने से 60 वर्षीय सुभग राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सुभग राम अपने घर के सामने बनी झोपड़ी में बैठे थे, तभी बुधवार की रात अचानक आए तेज तूफान में पेड़ झोपड़ी पर गिर पड़ा।