जमुई: खैरमा यादव टोला में छापेमारी के दौरान अपराधियों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा यादव टोला में सोमवार सुबह 10 बजे अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया गया, जिसमें दो एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल पुलिसकर्मियों की पहचान टाउन थाना में तैनात सुनील कुमार (50 वर्ष), रणवीर कुमार (25 वर्ष) और विक्रम कुमार के रूप में हुई है।