पंडारक: पंडारक में पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला,केस दर्ज
पंडारक थाना क्षेत्र के ख्वासा शेखपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में शुक्रवार की शाम 5 बजे घायल युवक की मां ने पंडारक थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेम