किसान भाइयों, बाजार में सल्फर 80% और सल्फर 90% दोनों मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों का काम अलग-अलग होता है? केवल प्रतिशत देखकर सल्फर खरीदना सही नहीं है। अगर फसल को सल्फर पोषण देना है, तो बेंटोनाइट सल्फर 90% का प्रयोग बुवाई के समय मिट्टी में किया जाता है। वहीं, पाउडरी मिल्ड्यू जैसे रोगों के नियंत्रण के लिए सल्फर 80% का प्रयोग फफूंदनाशक के रूप में छिड़काव किया जाता है। दोनों का सही उपयोग समझना जरूरी है, ताकि अनावश्यक खर्च से बचें और फसल को सही लाभ मिले।
#Sulphur #BentoniteSulphur #कृषि #किसान #फसलसुरक्षा