चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को प्रतिभा नगर स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर तथा पंचकर्म इकाई का अवलोकन किया और चिकित्सा अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।