नावकोठी: पहसारा के गुड्डू कुमार का एनटीपीसी में चयन, ओम डिजिटल लाइब्रेरी में सम्मान समारोह
नावकोठी प्रखंड के पहसारा में ओम डिजिटल लाइब्रेरी परिसर में गुड्डू कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि गुड्डू कुमार का चयन एनटीपीसी में एसीसीटी पद पर हुआ है। गुड्डू कुमार ओम डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ते थे। लाइब्रेरी के डायरेक्टर ने उन्हें अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया।