मल्हारगंज: मल्हारगंज में दहेज प्रताड़ना से परेशान 27 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वाले फरार
इंदौर शहर में दहेज के दानव ने एक और नवविवाहिता की बलि ले ली। शुक्रवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कम्पेल की रहने वाली 27 वर्षीय शिवानी का विवाह इसी साल 3 फरवरी को बड़े गणपति क्षेत्र निवासी लोकेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।परिजनों के मुताबिक, शादी के समय भी दहेज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे समाज के वरिष्ठजनों के हस्तक्षेप के बाद सुलझा