जमुई: सांप के डं^स^ने के तीसरे दिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते मे बच्चे की हुई मौ^/त
जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिझौड़ी गांव में रविवार को खेलने के दौरान टुनटुन महतो के 11 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार को विषैले सांप ने डं^/स लिया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए पहले शेखपुरा फिर बिहारशरीफ से पटना लेकर जाने के दौरान तीसरे दिन मंगलवार को मौ^/त हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और मृ^त^क शुभम कुमार के श^व को बुधवार की दोपहर 12:15 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पो^स्ट^मा^र्ट^म की प्रक्रिया पूरी की गई और श^व को परिजन के हवाले कर दिया गया।
पीड़ित टुनटुन महतो ने बताया कि रविवार को वे खेत में काम कर रहे थे और उनके पुत्र शुभम कुमार भी खेत में ही कुछ दूरी पर खेल रहा था। तभी सांप ने शुभम कुमार को डं^स लिया। इसके बाद शुभम कुमार को फौरन गांव लाया गया, जहां शुभम कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे शेखपुरा इलाज के लिए ले जाया गया। कुछ देर शेखपुरा में इलाज कराने के दौरान शुभम की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर किया गया, फिर बिहार शरीफ में भी इलाज कराया गया जहां से उसे पटना ले जाने के दौरान तीसरे दिन मंगलवार को रास्ते में ही शुभम कुमार की मौ^/त हो गई। इसके बाद बुधवार की दोपहर शुभम के श^/व को सदर अस्पताल लाया गया है। शुभम की मौ^/त के बाद पूरे परिवार में मां अपनी सन्नाटा पसरा हुआ है परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है #jamuiPolice #snacks #jamuitopnews #jamui #snakebite
Jamui, Jamui | Jul 15, 2026