गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह ग्रेटर और श्री महावीर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 3 दिवसीय कृत्रिम अंग शिविर का समापन
रोटरी गिरिडीह ग्रेटर और श्री महावीर सेवा संस्थान,कोलकता द्वारा संचालित 3 दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन मंगलवार को 4 बजे ईश्वर स्मृति भवन में हुआ।जिसमे 50 लोगो का पंजीकरण किया गया और 35 लाभुक का निशुल्क कृत्रिम अंग सफलतापूर्वक किया गया।