गिरिडीह: फॉरवर्ड ब्लॉक नेता के समक्ष लोगों ने विभिन्न दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थामा
सदर प्रखंड के डमरगुरहा ग्राम में फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव के समक्ष मंगलवार को 12 बजे बड़ी तादाद में लोगों ने विभिन्न दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थाम लिया।इस दौरान पार्टी की एक स्थानीय ब्रांच और किसान सभा की कमिटी का गठन भी किया गया। साथ ही अपने हक-अधिकारों को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।