भीलवाड़ा: मंदिर की सराय से 600 किलो अनाज चोरी का खुलासा, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भीलवाड़ा की पारोली थाना पुलिस ने आगरिया गांव के देवनारायण मंदिर की सराय से अनाज चोरी का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी छोटू लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर चोरी के 11 कट्टे, करीब 600 किलो गेहूं-मक्का और वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई। 20 जून की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर अनाज ले गया