प्रतापगढ़: कोनी गांव में किशोर की हत्या के बाद परिजन भड़के, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े; 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ
प्रतापगढ़ के कोनी गांव में जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में मारे गए 14 वर्षीय प्रवेश पटेल का अंतिम संस्कार परिजनों ने रोक दिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से धरने पर बैठे परिवार ने एक करोड़ मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी और डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बावजूद परिजन अपनी मांगों पर अडिग हैं। गांव में भार