सरधना: नगर और देहात क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, बादलों की आवाजाही के बीच सुबह से बारिश की उम्मीद, मौसम हुआ सुहाना
सरधना। नगर एवं देहात क्षेत्र में रविवार सुबह से एक बार फिर मौसम ने करवट बदलती शुरू कर दी आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। आसमान पर छाए घने बादलों के चलते मौसम सुहावना हो गया है जिस के चलते बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौसम अपेक्षाकृत ठीक रहा, लेकिन रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली।