पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज विजय खत्री ने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ पुलिस लाइन परिसर में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए पढ़ने वाले विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी।