बाल दिवस पर स्काउट व गाइड का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
@followers @top fans News 24 Udaipur
#BaalDiwas #udaipur #viralpost #nonfollowers #BharatScoutsAndGuides
उदयपुर, 17 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, स्थानीय संघ उदयपुर के यूनिट द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू कि जयंती के उपलक्ष में बाल दिवस पर स्थानीय विद्यालय द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका डॉ. शर्मिला जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस/बाल दिवस पर द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर एवं यूनिट लीडर डॉ भगवती लाल साहु के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रशासक एवं प्राचार्य डॉ लोकेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहां की पेम्पलेट वितरण का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त करना है। क्योंकि नशा करने से व्यक्ति शारीरिक और आर्थिक दोनों तरफ से कमजोर हो जाता ह।ै परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो जाती है। इसलिए हमें विशेष रूप से युवाओं को जागृत करना होगा। पेम्पलेट वितरण कार्यक्रम में में डॉ माया त्रिवेदी, सुश्री विदुषी जैन, प्रियंका चित्तौड़ा, शीतल कोठारी, पंकज मिश्रा, मोनिका कंठालिया, जे पी शर्मा, सीमा सोनी, भारती क्षीरसागर, राजकुमार ढोली आदि महानुभाव उपस्थित रहे। यूनिट लीटर एवं वरिष्ठ काउंसलर डॉ भगवती लाल साहू के नेतृत्व में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में स्काउट व गाइड बालचर नारे और निनाद बोलते हुए हाथों में बैनर व तखतीया लेकर प्रदर्शन किया।
Girwa, Udaipur | Nov 19, 2026