*झूंठ बोलना पाप है*
नहीं - नहीं......
अब बारां जिले में *सच बोलना पाप है*.....?
अब बारां जिले में सच बोलने पर नौकरी से हटवा दिया जाता है, नोटिस थमा दिये जाते हैं, या फिर बुल्डोजर चला दिए जाते हैं....
छबड़ा से ही अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक गरीब महिला को सच बोलने की सजा मिली है, उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।।
सूनिए वृद्ध महिला पोषाहार कार्मिक रामबाई की ही जुबानी......
सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर कई सवाल, गोड़िया चारण गांव के राजकीय विद्यालय में पोषाहार बनाने वाली एक महिला कार्मिक रामबाई को सच बोलने की कीमत अपनी नौकरी गंवाकर चुकानी पड़ी, विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा उन पर प्रतिदिन 10 किलो आटे की रोटियां बनने की बात कहने का दबाव बनाया जाता था और पूछताछ होने पर भी यही जानकारी देने के लिए कहा गया था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत शिक्षा विभाग से की। शिकायत के आधार पर छबड़ा सीबीईओ कार्यालय से दो सदस्यीय जांच टीम विद्यालय पहुंची। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया और कार्रवाई प्रधानाचार्य पर होने के बजाय महिला कार्मिक रामबाई को ही विद्यालय से हटा दिया गया।
#educationministerrajasthan #madandilawar #dcdmbaran #cbeochhabra #deobaran #godiyachharan #poshahar #rajasthan #cmo #CMORajasthan #bhajanlalsharmacmrajasthan
Baran, Baran | Jul 20, 2026