बेगूसराय: मंसूरचक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
मंसूरचक थाना की पुलिस ने हत्या के मामले में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि जंगली महतो को पहली पत्नी एवं उसके बच्चों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.