बक्सर: जन सुनवाई में 30 मामलों की सुनवाई हुई, डीएम ने त्वरित समाधान का भरोसा दिया
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला ने सात निश्चय-03 के तहत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे डीएम के समक्ष रखीं। कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक 20 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि 7 आवेदन विकास कार्य से सबंधित थे।