कुमारखंड: गढ़िया पेट्रोल पंप के सामने सड़क दुर्घटना में तीन घायल, दो रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के गढ़िया पैट्रोल पंप के सामने स्टेट हाईवे 91 पर दो बाइक के टक्कर में गुरुवार को दोपहर 1 बजे दोनों बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को कुमारखंड थाना कि पुलिस पदाधिकारी इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।