पिपरिया: विधायक रामानंद मंडल ने पिपरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पथुआ गांव का दौरा किया
गंगा एवं उनकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी के बाद भी पिपरिया प्रखंड में बाढ़ की वजह से मुश्किलें कम नहीं हो रही है. बुधवार अपराह्न 1:30 बजे क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल पिपरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पथुआ एवं कन्हरपुर गांव का दौरा किया. विधायक रेहुआ गांव में भी बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले तथा राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली.