भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी ने जिला कलेक्टर के साथ गांधीसागर से सांगानेर नदी तक नाले का लिया जायजा, मौके पर सफाई कार्य शुरू किया
भीलवाड़ा। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त और सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने शहर के विभिन्न प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। इस क्रम में आज जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू व नगर निगम आयुक्त हेमा राम चौधरी के साथ गांधीसागर से ट्रीटमेंट प्लांट होते हुए सांगानेर नदी तक जाने वाले नाले का निरिक्षण किया।