लोहरदगा: लोहरदगा में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विचारों और आदर्शों पर चर्चा हुई
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान LGSS) के सभागार में गुरुवार शाम 3:00 बजे महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और आदर्शों पर चर्चा की।