लोहरदगा: हरमू रोड पर अवैध खनिज दोहन के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, चिप्स लदा एक ट्रैक्टर जब्त
लोहरदगा जिले में अवैध खनिज दोहन और सरकारी राजस्व की चोरी रोकने के लिए जिला खनन विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला खनन पदाधिकारी राजाराम प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2:30 बजे एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के हरमू रोड पर अवैध रूप से चिप्स लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई।