लोहरदगा: बरवा टोली स्थित विधायक कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने दी श्रद्धांजलि
लोहरदगा: स्थानीय विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव गुरुवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा के बरवा टोली स्थित अपने विधायक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।