लोहरदगा: अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने लोहरदगा के 17 खिलाड़ी विशाखापटनम रवाना, सीओ रहे मौजूद
आँध्रप्रदेश के विशाखापटनम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025 में शामिल होने जिले के 17 खिलाडी जिलाध्यक्ष सह प्रमुख कोच अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर 2:40 रवाना हुए। सभी खिलाड़ियों को सीओ मधुश्री मिश्रा ने शुभकामनायें देते हुए विदा किया।