भिंड नगर: जल गंगा संवर्धन अभियान: कैबिनेट मंत्री ने सड़ासी पुरा नधाऊ में तालाब गहरीकरण कार्य का किया शुभारंभ
भिंड के सड़ासी पुरा नधाऊ में आज सोमवार के रोज दोपहर 3 बजे कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब के गहरीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया इस दौरान लोगों ने श्रमदान भी किया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा सहित तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे वहीं कैबिनेट मंत्री ने लोगों को संबोधित किया