आबू रोड: आबूरोड के आमथला मार्ग पर सेंट जॉन्स स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, हादसा आमथला मार्ग स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के सामने हुआ। युवक ट्रॉमा सेंटर से दवाई लेकर अपने घर लौट रहा था,तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी