बड़हिया: बड़हिया प्रखंड: डुमरी और खुटहा पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
मंगलवार को बड़हिया प्रखंड में खुटहा पश्चिमी एवं डुमरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. डुमरी पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में पूर्वाह्न 11:30 बजे माननीय मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री लखीसराय सुनील कुमार पहुंचे. माननीय मंत्री ने यहां लोगों की समस्याओं की जानकारी ली. जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया.