शाहजहांपुर: पटाखा दुकानदारों को सुरक्षा गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा: सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत
शाहजहांपुर। दीपावली पर्व को लेकर जिले में पटाखा बाजार सजने लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानदारों को निर्धारित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत की ओर से सदर तहसील क्षेत्र में पटाखों की दुकानों के लिए 120 अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान पर आग