बटियागढ़: बटियागढ़ में जुड़ी नदी का जायजा लेने पँहुचे अधिकारी, कलेक्टर के निर्देश के बाद कल छोड़ा जा सकता है,डेम से पानी
बटियागढ़ की जुड़ी नदी में कल पगरा डैम से पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे सुखी पड़ी जुड़ी नदी गर्मी में जलमग्न हो जाएगी और लोगो को गर्मी में जलसंकट से निजात मिल सकेगी कलेक्टर दमोह सुधीर कोचर के निर्देश पर आज बटियागढ़ नायब तहसीलदार और जनपद सीईओ जुड़ी नदी का जायजा लेने पँहुचे, पिछले दिनों कलेक्टर बटियागढ़ पँहुचे थे और ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया था