पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना के पास दो गुटों के बीच हुआ पथराव, स्थानीय लोगों ने कहा- यह घटना आम है
गर्दनीबाग थाना के पास रविवार रात करीब 9:00 बजे दो गुटों के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर पत्थर और ईंट बरसाई। आलम यह है कि गर्दनीबाग थाना से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर यह सड़क कुछ देर के लिए पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गई थी। इस सड़क पर पत्थर और बोतल के शीशे भी पसरे हुए हैं।