पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, विपक्ष के नेता में बिहार में विकास नहीं होने की बात कहने की हिम्मत नहीं है
जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के किसी भी नेता में हिम्मत नहीं है कि वह कहे की बिहार में विकास नहीं हुआ, काम नहीं हुआ या सुधार नहीं हुआ है।