गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने शिव मंदिर के पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
तिवारीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शिव मंदिर के पास से बलिया जिले के रहने वाले शारिक उस्मान नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने 2 चोरी की मोटरसाइकिल जो कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में जाफरा बाजार चौकी इंचार्ज आशीष पांडे और सब इंस्पेक्टर शशि सिंह शामिल रहे।