गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने माधोपुर से पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
1 नवंबर को रात्रि 1:00 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी हरिश्चंद्र ने लाठी डंडे से हमला किया। मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस नहीं से रोका था जिस पर इसने पुलिस टीम पर हमला किया इस मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम कर इसकी तलाश शुरू कर दी थी। आज यह पकड़ा गया।