मवाना: क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया को रजत पदक के लिए चुना गया, पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी पदक सूची में नाम शामिल
Mawana, Meerut | Aug 15, 2026 शनिवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पीपीएस अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें सीओ लवानिया का नाम भी है। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और पुलिस विभाग में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।