खलीलाबाद: मुख्यमंत्री ने आगरा से उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा का शुभारंभ किया, कलेक्ट्रेट में प्रसारण
मुख्यमंत्री ने आगरा से उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह,विधायक अंकुर राज तिवारी,अनिल कुमार त्रिपाठी,गणेश चौहान रहे मौजूद।