*बिजली बिल जमा, फिर भी अंधेरे में गांव - 10 दिन से डीपी नहीं रखी, 10,000 रुपए चाय-पानी के नाम पर मांगे जा रहे*
*खनियाधाना /पिछोर तहसील खनियाधाना अंतर्गत ग्राम बामोर कला के मजरा छान खीर में समस्त ग्रामीण पिछले 10 दिनों से बिजली के लिए परेशान हैं।आज मंगलवार शाम 4:00 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया* कि बिजली बिल जमा होने के बाद भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया, डीपी नहीं आई।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के सभी दफ्तरों में जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा डीपी रखने के लिए एक्स्ट्रा खर्चा, चाय-पानी के रूप में 10,000 रुपए मांगे जा रहे हैं। गरीब किसान-मजदूर इतनी रकम कहां से लाएंगे?बिजली न होने से रात में अंधेरा, बच्चों की पढ़ाई ठप, खेती-किसानी का काम भी रुका है। मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से निवेदन किया है कि हमारी डीपी जल्द से जल्द रखी जाए और भ्रष्टाचार पर रोक लगे।
Collector Shivpuri PRO Shivpuri
*📞 खबर के लिए निडर पत्रकार सुनील लोधी: 93011 31438