बीकानेर: राठौड़ ट्रेवल्स की स्लीपर बस से बीकानेर पुलिस ने पकड़े अवैध हथियार, आरोपी हुए फरार
बीकानेर पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। बीछवाल थाना पुलिस ने इंदौर, मध्य प्रदेश से बस के जरिए लाए जा रहे हथियारों की खेप पकड़ते हुए चार देशी पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों की तस्करी कर बीकानेर की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलि