बिंदकी: रोशनपुर गांव के व्यक्ति ने अपने पुत्र के खिलाफ अधिकारियों से की शिकायत, दान पत्र के जरिए पिता से आधी जमीन लेने का आरोप
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी रामकुमार पुत्र गंगा चरण सोमवार दिन में 1 बजे बिंदकी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने शिकायत किया कि उनके पिता वृद्धावस्था के कारण मानसिक अस्वस्थ रहते हैं। मेरे पुत्र शिव शंकर ने दान पत्र द्वारा एक बटे दो हिस्सा खेती का ले लिया है। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।