सवाई माधोपुर सर्किट हाउस जीनापुर रोड स्थित सैनी विकास संस्थान छात्रावास में आज सैनी समाज के अध्यक्ष पद को लेकर वोटिंग की जा रही है। इस दौरान पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे से अध्यक्ष पद के लिए समाज के वोट डाले जा रहे हैं। जो शाम 4:00 बजे तक वोटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद वोटिंग की काउंटिंग करके अध्यक्ष पद को निर्वाचित किया जाएगा। इस दौरान सुबह से ही बड़े बुजुर्ग एवं महिलाएं बूथ पर अपना अपना वोट देते नजर आ रहे हैं।