देवास: जिले में स्कूल संचालकों, पुस्तक प्रकाशकों और विक्रेताओं के लिए कलेक्टर ने निर्देश जारी किए
Dewas, Dewas | Mar 10, 2026 स्कूल संचालक/प्राचार्य विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों को सूचीबध्द पुस्तकें परीक्षा परिणाम अथवा उसके पूर्व क्रय करने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। अभिभावक पुस्तकों की उपलब्धता के आधार पर 30 अप्रैल 2026 तक क्रय कर सकेंगे।