छत्तरगढ़: शादी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
छतरगढ़ क्षेत्र में शादी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महादेव वाली निवासी लालाराम पुत्र नथूराम जाट (55) ने पुलिस थाना छतरगढ़ में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने आरोप लगाया कि विशनाराम पुत्र बुधराम नायक निवासी 1 एमडी तहसील अनूपगढ़ सहित आरोपियों ने ठगी कर लाखों रुपए हड़प लिए।